ब्रेकिंग
भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव,महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह,

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण उत्साह समारोह श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, अतिथि के रूप में महापौर अल्का बाघमार,राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू,कलेक्टर अभिजीत सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शासन द्वारा नामांकित सभी 9 एल्डरमेनों नरेश तेजवानी,कांतिलाल जैन,मदन बढ़ई, अनूप सोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा एवं चमेली साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी एल्डरमेनों ने एक साथ शपथ लेकर नगर के विकास, जनहित एवं नागरिकों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने नव-नामांकित एल्डरमेनों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने कहा कि शासन द्वारा नामांकित एल्डरमेनों के अनुभव एवं सुझावों से नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमेन नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने नव-नामांकित एल्डरमेनों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक जनप्रतिनिधि विकास की कड़ी है। सभी के सामूहिक प्रयासों से दुर्ग शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने नव-शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमेनों को शुभकामनाएँ देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

नवनिर्वाचित 9 एल्डरमेन शपथ ग्रहण समारोह में पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपने-अपने परिवारजनों एवं समर्थकों के साथ पहुंचे। इस अवसर पर सभी एल्डरमेन के चेहरों पर नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।शपथ ग्रहण के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सभी एल्डरमेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, गरिमा और उल्लास से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, निकेश अग्रवाल, मनीष साहू, शशि साहू, लीलाधर पाल, शिव नायक, हर्षिका संभव जैन,कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावानी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान,हरिशंकर साहू,पंकज साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारीगण/अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button