ब्रेकिंग
दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुपेला थाना अंतर्गत चौकी स्मृति नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन, 6 मोबाइल फोन और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, चौकी स्मृति नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह रंधावा नामक व्यक्ति पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर अपने साथियों के जरिए भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल के पीछे घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18 ग्राम हेरोइन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह रंधावा ने पंजाब से करीब 3 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीदने और उसे भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में करीब 6 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचने की बात स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। गिरोह युवाओं और नशे के आदी लोगों को निशाना बनाकर छोटे-छोटे हिस्सों में हेरोइन की बिक्री करता था। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्क सूत्रों, सप्लाई चैन और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गुरमीत सिंह रंधावा (26 वर्ष), विवेकानंद नगर, सुपेला
  2. गगनदीप सिंह (29 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड, जामुल
  3. शुभम कुमार बैस (29 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड, जामुल
  4. जी. विनित (30 वर्ष), सेक्टर-4 भिलाई
  5. उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28 वर्ष), कैंप-2 छावनी
  6. अब्दुल कादिर (34 वर्ष), प्रगति नगर, जामुल

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1091/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27 और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button