ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
क्राइमछत्तीसगढ़

हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद

दुर्ग जिले की उतई थाना पुलिस ने हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान और वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंचार्ज नितीश कुमार सिन्हा ने 1 अगस्त 2026 को थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी का अस्थायी स्टोर डुमरडीह-डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहां हाईटेंशन टावर निर्माण के लिए रखे ब्रसिंग एंगल और ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सहित अन्य सामग्री 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई।

मामला दर्ज होने के बाद उतई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 07 DF 2224) से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह (23), बिट्टू यादव (27), नेग सिंह (32), नरेन्द्र कुमार (30) और मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता (40) के रूप में हुई है। सभी आरोपी दुर्ग जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रात के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए और उन्हें वाहन से ले जाकर कबाड़ी को बेच दिया।

इस कार्रवाई में थाना उतई के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button