ब्रेकिंग
दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख की नकदी चोरी करने वाले सुनियोजित गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसीसीयू (ACCU) और थाना पुलगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्सव होंडा शोरूम के एक कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1.57 लाख नगद, वारदात में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। शेष राशि की बरामदगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच जारी है।

ऐसे हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी अपनी मारुति स्विफ्ट कार (CG 07 CR 7983) में करीब ₹4.90 लाख नकद एक काले बैग में रखकर निकले थे। उन्होंने पोटिया रोड स्थित उत्सव होंडा शोरूम के सामने कार खड़ी की और कुछ देर के लिए अन्य काम से चले गए। लौटने पर कार के बाएं सामने का शीशा टूटा मिला और नगदी से भरा बैग गायब था।

सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू और पुलगांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने प्रार्थी के घर से लेकर घटनास्थल तक करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों की सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच के बाद पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।

शोरूम कर्मचारी ने बनाई थी पूरी योजना

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी भुवनेश्वर डहरिया, जो उत्सव होंडा शोरूम में कार्यरत है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, उसकी सहकर्मी सपना राजपूत के माध्यम से उसे प्रार्थी की गतिविधियों की जानकारी मिलती थी। आरोपी ने पहले से रैकी कर यह पता लगा लिया था कि प्रार्थी अक्सर बड़ी रकम लेकर यहां वाहन खड़ा करता है। इसके बाद सुनियोजित तरीके से कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

बरामदगी और गिरफ्तारी

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई रकम में से ₹1.57 लाख नकद बरामद किए गए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल (CG 07 CZ 2010, CG 07 CU 0220) और एक एक्टिवा स्कूटी (CG 07 CZ 6093) भी जब्त की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • भुवनेश्वर डहरिया (23), कुंद्रापारा, दुर्ग
  • संजय साहू (22), कुंद्रापारा, दुर्ग
  • जितेंद्र कुमार साहू (28), रूआबांधा, दुर्ग
  • सपना राजपूत (20), कोलियाहापुरी, दुर्ग
  • संतोष जोशी (48), वार्ड क्रमांक 54, कुंद्रापारा, दुर्ग

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बड़ी रकम लेकर चलते समय विशेष सतर्कता बरतें और वाहन में नगदी या अन्य मूल्यवान सामान छोड़कर न जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button