ब्रेकिंग
प्रदेश स्तरीय जबर हरेली भिलाई 16 अगस्त को-कामेश्वर साहू हरेली तिहार पर हरियाली का संकल्प, न्यू कृषि मंडी से होगा वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत, तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, बारिश का दौर होगा तेज पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक पर पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से पहचान छिपाने का आरोप महेश कॉलोनी में ‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन, महिला उद्यमिता और स्वदेशी हुनर को मिला मंच पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सावन महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, देवगढ़ कांवर पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन मेला एवं सामाजिक सम्मेलन में समाज प्रमुखों का सम्मान, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग। शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर घर में आग लगा दी। घटना में मकान समेत घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी और अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में धमधा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम परसकोल निवासी 40 वर्षीय महिला ने 7 अगस्त 2026 को थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी का काम करती है और उसका विवाह करीब 20 वर्ष पहले चेतन मधुकर से हुआ था। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही पति शराब का सेवन कर उसके साथ विवाद करता था। घरेलू विवाद के चलते महिला करीब 8 वर्ष पहले अपनी तीन बेटियों के साथ मायके ग्राम परसकोल आकर अलग रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी वहीं आकर रहने लगा, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

मजदूरी करने गई थी महिला, लौटकर देखा तो जल चुका था घर

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे महिला कंदई बाड़ी मजदूरी करने गई थी। वह अपनी दोनों बेटियों को अपने माता-पिता के घर छोड़कर गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसका घर पूरी तरह जल चुका था।

महिला ने पति चेतन मधुकर से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने ही घर में आग लगाई थी। महिला की दोनों बेटियों ने भी अपने पिता पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी घटना की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है।

घरेलू सामान समेत मकान को हुआ नुकसान

आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी समेत छत में रखा पैरा, लकड़ी और झिल्ली जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका की पुष्टि की।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 220/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(g) के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी चेतन मधुकर ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी: चेतन मधुकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी, थाना नंदिनी नगर, हाल ग्राम परसकोल, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

पुलिस ने की लोगों से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कदम न उठाएं। विवाद बढ़ने पर तत्काल पुलिस की सहायता लें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button