ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव के चलते अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले का संज्ञान लिया और परीक्षा की तारीख में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं। पहले यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी थी। अब परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

एक ही दिन पड़ रही थीं दोनों परीक्षाएं

दरअसल, शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखें आपस में टकरा रही थीं। इसके चलते दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुनने की मजबूरी बन रही थी।

अभ्यर्थियों की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव का निर्णय लिया है। नई तारीख जारी होने के बाद अब उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

युवाओं के हित में लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। परीक्षा की तारीखों में टकराव के कारण किसी भी योग्य अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित न होना पड़े, इसी उद्देश्य से पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया है।

सरकार के इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button