ब्रेकिंग
गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली ... जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर,1 अक्टूबर को विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभि... सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलगांव आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न,कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़दुर्ग

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के नया पारा सेक्टर द्वारा आज वार्ड क्रमांक 4 गया नगर स्थित परमेश्वरी भवन में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े नन्हे बच्चों, उनकी माताओं एवं महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रंगोली, मेहंदी,चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा मितानीनो का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता देवांगन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शीतल जांगिड़, चंडी-शीतला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दिलेश्वरी तुरकर एवं सुश्री प्रीति गुप्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ माताओं एवं महिलाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और जनकल्याण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे आयोजन बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने के साथ हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सी.पी. चंद्राकर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम स्थल पर पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, पौष्टिक थाली एवं खिलौना बैंक भी प्रदर्शित किए गए।इस दौरान महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी, मटका फोड़ एवं फुगड़ी तथा बच्चों के लिए गिलास दौड़, चम्मच-बंटी दौड़ एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में एक बालिका ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश उकेरकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए उसे पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button