ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
छत्तीसगढ़दुर्ग

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्ग/ 05 नवंबर/ नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,बाजार अधिकारी अभिदय मिश्रा के अलावा सिटी कोतवाली थाना की टीम द्वारा इंदिरा मार्केट सहित स्टेशन रोड,फरिश्ता कम्प्लेक्स,इदिरा गांधी प्रतिमा आसपास में अतिक्रमण के विरुद्ध निरीक्षण कर समझाइस दी गई।

इसी क्रम में निगम की टीम ने इंदिरा मार्केट, मोती कम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड,फूल चौक,मान होटल,प्रेस कम्प्लेक्स एवं आसपास के व्यस्त बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क एवं फुटपाथ पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय करें तथा सड़क एवं आवागमन के रास्तों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति को चिन्हित करने के लिए मार्किंग की गई है, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समझाइश के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के सड़क पर रखे सामानों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में अधिक देर तक वाहन खड़े करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।निगम प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, दुकानों के सामने सड़क पर सामान न रखें तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें, ताकि दीपावली के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button