ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
महासमुंद

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जुआ खेलने जा रहे युवक की कार से 4 लाख बरामद

महासमुंद। कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जुआ खेलने खरियार रोड जा रहे युवक की कार से पटेवा पुलिस ने 4 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी द्वारा धोखाधड़ी करने की नीयत से कूटरचना कर फर्जी नंबर प्लेट लगाना पाए जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 318(3), 336 (3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हुंडई आई 20 कार में फर्जी नंबर सीजी 06 जीजी 0945 लगाकर उक्त कार को चलाते हुए बड़ी मात्रा में नकदी रकम लेकर पटेवा की रास्ते खरियार रोड जुआ खेलने जा रहा है। इसके बाद थाना पटेवा के सामने एनएच 53 रोड में नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार उक्त कार आती दिखी, जिसे रोककर कार चालक से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम हेमंत कुमार बांधे पिता धनीराम बांधे (25 वर्ष) निवासी पता वार्ड नं 12 दशरमा रोड बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार-भांठापारा (छग) का रहने वाला बताया।

पुलिस ने उक्त कार के कागजात के संबंध में पूछताछ की तब कार चालक हेमंत बांधे द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया गया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई। कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे 500-500 रुपए के 800 नोट कुल 4,00,000 रुपए छिपाकर रखे गए थे। युवक ने उक्त रकम को लेकर खरियार रोड जुआ खेलने जाना बताया। साथ ही कार के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त हुंडई आई20 कार क्रमांक सीजी 22 पी 6115 को रवि रूपलानी निवासी बलौदाबाजार से गिरवी में रखना तथा उक्त कार से जुआ खेलने जाने हेतु उक्त कार में फर्जी नंबर सीजी 06 जीजी 0945 नंबर प्लेट तैयार कर लगाना बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button