ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
मध्यप्रदेश

बीना को मिली सौगात, जिला बनाने पर सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

बीना मध्यप्रदेश  | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बहुप्रतीक्षित बीना दौरा आखिरकार हो ही गया। सोमवार को वे बीना पहुंचे और लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर किए। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीना को अनेक सौगातें दीं। जिस सबसे बड़े तोहफे की बीनावासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसके बारे में भी अहम घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में बीना को जिला बनाने का स्पष्ट आश्वासन दिया।

मध्यप्रदेश में जल्द ही एक ​नया जिला अस्तित्व में आ जाएगा। सागर जिले की बीना तहसील जिला मुख्यालय बन जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बीना में आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परिसीमन आयोग गठित कर दिया है। इसकी रिपोर्ट आते ही बीना को जिला बना देंगे।

CM डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1574 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। योजना की 16 वीं किस्त Ladli Behna Yojana Installment का लाभ प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा। सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 55 लाख लाभार्थियों को भी 332.43 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।
कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीना को आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने करीब 215 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव की अहम घोषणाएं

बीना के सभी वंचित गांवों को बीना नदी परियोजना में शामिल किया जाएगा।
बीना में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला जाएगा।
बीना में आईटीआई खोली जाएगी
खिमलासा को तहसील बनाया जाएगा
मंडी बामोरा को नगर परिषद बनाया जाएगा
एरण उत्सव अब संस्कृति मंत्रालय आयोजित करेगा
बीना में 30 करोड़ से 100 बिस्तर का अस्पताल बनेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button