ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
राजनांदगांव

लड़ाई-झगडे से तंग आकार भाई ने भाई की कर दी हत्या

राजनांदगांव। छुरिया पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपने ही भाई को मार डाला। मृतक का नाम खेमू साहू है, जबकि आरोपी भाई का नाम महेंद्र साहू (32) साहू है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक खेमू साहू नशे में धुत रहता था और परिवार में आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था। इससे तंग आकर उसके भाई महेंद्र ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने साजिश भी रची। उसने कहा कि उसका भाई ज्यादा शराब पीने से बेहोश हो गया है, और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच सामने आ गया।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात सामने आई। मर्डर के संदेह पर पुलिस ने परिजनों के साथ खेमू के भाई महेंद्र का बयान लिया, जिसमें महेंद्र ने पुलिस को गोल-गोल घुमाने लगा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर सच उगल दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका भाई शराब पीकर सो रहा था, तभी उसने अपने भाई को नींद में ही मार दिया। बयान के बाद पुलिस ने आरोपी महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button