ब्रेकिंग
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान
दुर्ग

अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। कृषि उपज मंडी धमधा रोड में खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कैंप नंबर दो गांधी चौक पावर हाउस भिलाई का निवासी है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। 11 सितंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक सीजी 07 जे 9694 पर सवार होकर अपने दोस्त रवि चौधरी के साथ सब्जी खरीदने के लिए कृषि मंडी धमधा रोड गया हुआ था।

सुबह 8:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को सब्जी कमीशन एजेंट आरके श्रीवास्तव की दुकान के पीछे खड़ी कर दिया था। इसके बाद जब वह थोड़ी देर में वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसी तरह ग्राम सिरसा खुर्द वार्ड नंबर 6 के पांच का कार्य कर रहे प्रार्थी के भाई की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।

पुलिस ने बताया कि ग्राम जेवरा गुलाब किराना स्टोर के पास रहने वाले प्रार्थी रवि शंकर सारथी के छोटे भाई शिव शंकर सारथी के नाम से मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 07बीई 2157 है जिसे प्रार्थी चल रहा था। 8 अगस्त की सुबह अपने दोस्त के साथ गुलाब साहू की दुकान के पास आया और अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करने के बाद परिवार सहित चार पहिया वाहन से रायपुर चला गया था जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button