ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

पोल्ट्री फार्म में बन रहा था मंदिर के लिए प्रसाद, छापेमारी में खुलासा

डोंगरगढ़|  तिरूपति बालाजी मंदिर में मिलावटी घी के मुद्दे के बाद, छत्तीसगढ़ में मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की क्वालिटी की जांच तेज हो गई है। खाद्य विभाग ने डोंगरगढ़ के ग्राम राका में स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा, जहां ‘श्री प्रसाद’ नाम से इलायची दाने का उत्पादन किया जा रहा था।

जहां खाद्य विभाग ने छापा मारा है वहां मुर्गी पालन भी होता है और ये डोंगरगढ़  के ग्राम राका में स्थित है. यहां से खाद्य विभाग की टीम ने इलायची दाना के सैंपल लिए है. प्रारंभिक पूछताछ में खाद्य विभाग के अधिकारियों को इलायची दाना निर्माण से जुड़ी कोई भी अनुमति के दस्तावेज नहीं मिले है. यहां निर्माण होने वाली प्रसाद की सप्लाई डोंगरगढ़ के माता बम्लेश्वरी मंदिर में प्रसाद बेचने वाले व्यापारियों को होती है.

फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का दावा है कि पोल्ट्री फार्म उसी परिसर में है, लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर अलग है. हालांकि ये पुलिस और खाद्य विभाग के लिए जांच का विषय है कि माता को चढ़ाए जाने वाली प्रसाद पोल्ट्री मजहर खान नाम के व्यापारी के यहां नाम बदलकर ‘श्री प्रसाद’ के नाम से कैसे बन रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button