ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
कवर्धा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा का संदेश

कवर्धा – 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनके आदर्शों और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी ने भारतीय राजनीति में एक नई दृष्टि प्रदान की, विशेषकर “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है।

भावना बोहरा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल आर्थिक वृद्धि नहीं है, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान में है। उन्होंने कहा, “किसी भी समाज की सच्ची प्रगति उस समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई से मापी जाती है।”

विधायक ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में किसानों के लिए प्रतिमाह 6000 रुपए की सहायता और 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने के प्रयास किए गए हैं। साथ ही, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने जैसी योजनाएं भी लागू की गई हैं।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बोहरा ने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंदों के लिए ₹1 किलो चावल, निशुल्क नमक और आदिवासी अंचल में नि:शुल्क चरण पादुकाओं का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व में माताओं-बहनों को आर्थिक सहयोग और प्रधानमंत्री आवास की योजनाएं भी महत्वपूर्ण कदम हैं।

भावना बोहरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत में स्वावलंबन और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि हम मिलकर एक सशक्त और समान समाज की स्थापना के लिए प्रयास करें, जहाँ हर व्यक्ति का सम्मान हो और उनके अधिकार सुरक्षित हों।

इस अवसर पर विधायक ने पंडित जी के अंत्योदय सिद्धांत को वर्तमान में लागू करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button