ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार की आशंका, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच.. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

भिलाई नगर । नगर पालिक निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त के बगैर जानकारी निगम मद से सड़क मरम्मत सहित कुछ ऐसे काम का भुगतान कर दिया गया है जिससे गंभीर भ्रष्टाचार की आशंका है। आज जब निगम कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर निगम मद में फंड है ही नहीं तब यह प्रकरण सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऐसी शिकायत मिलने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में जब तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव से दूरभाष से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में हैं और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है। सूत्रों से जानकारी लगी है कि निगम मद से 25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेयजल आदि कुछ ऐसे कार्य हैं जिनके लिए कुछ लोगों की मिलीभगत से निगम मद का दुरूपयोग किया गया है। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख निगम मद बजट से ऐसे कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब हो कि अगर तात्कालीन कमिश्नर को भी निगम मद के ऐसे दुरूपयोग की जानकारी नहीं है तो आशंका यह भी है कि आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना से ऐसे कार्य के भुगतान हेतु निगम मद का दुरूपयोग हुआ हो। प्रभारी आयुक्त नगर निगम भिलाई और कलेक्टर दुर्ग को भी मामले की सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button