ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के तहत विधायक व महापौर ने स्कूली बच्चो को दिलाई स्वच्छता की शपथ

दुर्ग| नगर पालिक निगम द्वारा सुराना कॉलेज में मंगलवार को प्रातः 11 बजे स्वच्छता सेवा कार्यक्रम हुआ। जिसमें विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

बता दे कि विशेष स्वच्छता अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी वार्डो में चलाया जा रहा है।जिसमे 17 सितंबर से प्रतिदिन अलग अलग 60 वार्डो के क्षेत्रों में कार्यक्रम चलता रहा।जिसका आज सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, दीपक नगर, विश्वदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श कन्या विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जे.आर. डी.नेशनल स्कूल के शामिल हजारो बच्चो को एकत्रित कर स्वच्छता का  शपथ दिलाया गया।

शपथ ग्रहण के पश्चात लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता का महत्व बताया।साफ सफाई में कोई झिझक नही होनी चाहिए।बच्चों को साबुन से हाथ धोने का तरीका सिखाया। स्वच्छता की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।शहर को स्वच्छ बनाए रखने एवम गीला सुखा कचरा घरों से अलग अलग देने के लिए  लोगों से सहयोग का आह्वान किया।

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम को बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विशेष स्वच्छता अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी वार्डो में चलाया जा रहा है।विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिस आजाद भारत का सपना महात्मा गांधी ने देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं बल्कि एक स्वच्छ व विकसित देश की भी कल्पना की थी।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि हर सप्ताह सिर्फ दो घण्टे श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करे। हम गंदगी नही करेगे बल्कि लोगों को भी गंदगी न करने की अपील करेगे। इसकी शुरूआत हम अपने घर, परिवार, मुहल्ले व कार्यस्थल से करनी होगी।

साफ-सफाई रहेगी तो हम निरोगी होने के साथ ही साथ स्वस्थ भी रहेगे और हमारा समाज व देश भी स्वस्थ होगा। जो देश स्वच्छ दिखता है वहां के नागरिक न गंदगी करते है न करने देते है। हमें चाहिये कि स्वच्छता को अपना कर शहर गली-गली, मुहल्ले-मुहल्ले,जाकर स्वच्छता मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर कार्यक्रम पीआईयू कुणाल,राहुल,प्रताप सोनी स्वच्छता निरीक्षक स्वच्छता एम्बेसडर  विश्वनाथ पाणिग्रही शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button