ब्रेकिंग
ग्राम कामकावड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से सनसनी,60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव मिलन... स्वतंत्रता दिवस-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,राय... 15, अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हो सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के सभी पाठकों सभी देशवासियों ... छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल, गॉल में WTC अभियान का आगाज, श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की Playing-11? छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं लगानी होगी कतार, महाराष्ट्र में शुरू होगी महा-आईडी
रायपुर

सरकार की नई पहल: बीपीएल परिवारों को मिलेगी मृत्यु सहायता, 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद

रायपुर।  विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं में से एक समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना किसी भी बीपीएल परिवार के लिए वरदान है।

इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के ऐसे सदस्य जिनके कमाई से परिवार की आजीविका चलती हो ऐसे कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस मुखिया को अनुदान सहायता के रूप में बीस हजार रुपए की सहायता दी जाती है।

इस योजना में वह व्यक्ति पात्र होगा जिनकी बीपीएल सर्वे सूची में नाम दर्ज हो। इस आवेदन को ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के निवासी नगर पंचायत, नगरपालिका या नगर निगम में आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आवेदन पत्र के साथ परिवार के मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र, जिसमें मृतक की आयु मृत्यु दिनांक को 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम हो, बीपीएल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छाया प्रति, एक रंगीन पासपोर्ट फोटो और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button