ब्रेकिंग
भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आवेदक तुलसी राम साहू एवं अन्य के द्वारा प्रस्तुत वरिष्ठ कार्यालय के शिकायत आवेदन पत्र से आरोपी आकाश चन्द्राकर द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती कराने का झांसा देकर प्रार्थी एवं अन्य से 16,00,000/- रूपये रकम लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने से धारा 420 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं अन्य पीड़ितों का कथन लेखबद्ध कर आरोपी द्वारा दिये गये इकरारनामा व चेक की छाया प्रतियां प्राप्त की गई।

आरोपी अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार था जिस पर 5,000/- रूपये का ईनाम उद्घोषणा भी की गई थी।
जिसे अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से कुल 17,85,000/- रूपये रकम लेना स्वीकार किया जो आरोपी आकाश चन्द्राकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम: आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर उम्र 33 वर्ष सा० परसवानी थाना कोतवाली जिला महासमुंद हाल श्यामनगर वार्ड नं0 52 शैलेन्द्र सिंह का मकान बोरसी जिला दुर्ग (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर.दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत, साजिद अली का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button