ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

वार्ड 19 में डोमशेड का निर्माण: विधायक गजेंद्र यादव की नई घोषणा

दुर्ग। पोटियाकला वार्ड के सांस्कृतिक मैदान और बैगापारा स्टेडियम में हाईमास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। नवरात्रि के अवसर पर शहर में विराजित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंचे विधायक गजेंद्र यादव ने नागरिकों से मुलाकात के दौरान कई विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान वार्ड 19 के नागरिकों ने विधायक यादव से डोमशेड की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक यादव ने कहा कि शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, और उनके सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा।

गौरतलब है की नवरात्रि में दुर्गा पंडाल और दशहरा कार्यक्रम के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्यों की सौगात दिए है। रावण दहन कार्यक्रम में पोटिया पहुँचे विधायक श्री यादव ने आयोजक समिति द्वारा गोवंश के संरक्षण को देखते हुए दईहान का सीमेंटीकरण की मांग रखे जिससे गाय को किचड़ में बैठने से निजात मिल सके। रावण पुतले को खड़ा करने लोहे का स्टैंड और सांस्कृतिक मंच मैदान में विभिन्न तरह होने वाले आयोजन में हजारों की संख्या लोग आते उसे देखते हुए हाईमास्क लाइट लगाने की मांग को विधायक गजेंद्र यादव ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए मंच से ही पोटियावासीयों की तीनो मांग को पूर्ण कराने घोषणा किये। नवरात्र उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुँचे विधायक श्री यादव से वार्ड 19 के नागरिकों ने दुर्गा मंच आलू गोदाम के पास डोमशेड बनाने की मांग किये, ताकी क्षेत्र में होने वाले धार्मिक, सामाजिक के बड़े आयोजन के लिए जगह मिल सके और शेड बनने से धुप बारिश में भी कार्यक्रम हो सकेंगे। जनता की मांग को विधायक गजेंद्र यादव ने स्वीकारते हुए पूरा करने की घोषणा किये।

बैगापारा स्टेडियम का संधारण होगा –
रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव से आयोजक समिति ने बताया की क्षेत्र एकमात्र स्टेडियम ही जगह है जहाँ दशहरा के साथ विभिन्न बड़े कार्यक्रम होते है, जिस पर विधायक श्री यादव ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए स्टेडियम परिसर हाईमास्क लाइट और बैठक गैलरी तथा आवश्यकता अनुसार स्टेडियम का संधारण कराने की घोषणा किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button