ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग तेज: बीएड-डीएड संघ ने सरकार को 18 अक्टूबर तक का दिया समय

रायपुर। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल नया रायपुर स्थित धरना स्थल पर जारी है। संघ के सदस्य पिछले 30 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

संघ के अध्यक्ष दाउद ख़ान ने बताया कि शिक्षक भर्ती न होने से एक युवा ने बिलासपुर में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर एक साथ कितनी जानें चाहिए? ख़ान ने यह भी बताया कि वर्तमान में 75,000 शिक्षक पद खाली हैं, जिसके चलते अभिभावक और बच्चे स्कूलों में ताला लगा रहे हैं।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें 18 अक्टूबर तक पूरी नहीं होती हैं, तो 19 अक्टूबर को वे नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करेंगे। डिग्रीधारी बेरोजगार शिक्षक सरकार से वादे के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं।

सरकार की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अब सभी की निगाहें 18 अक्टूबर की ओर हैं, जब संघ अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button