ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
देश

राष्ट्रपति पुलिस ध्वज सम्मान से सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ पुलिस

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक ऐतिहासिक क्षण, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति मिली है। यह ध्वज उन चुनिंदा पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के लिए मान्यता प्राप्त करती हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल समस्या का सामना करते हुए साहस और दृढ़ता दिखाई है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 फरवरी 2018 को गृह विभाग के माध्यम से इस प्रस्ताव को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिली है। पुलिस बल के जवान इस ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण करेंगे, जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। राष्ट्रपति का ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता है और यह छत्तीसगढ़ पुलिस की निष्ठा और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस और अनुशासन का प्रमाण है। हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी नक्सलियों के खिलाफ सफलता प्राप्त की है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह ध्वज पुलिस बल के हौसले को ऊंचा करेगा और उन्हें राज्य की सुरक्षा में प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा, “यह सम्मान केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि उन बहादुर जवानों के प्रति एक आदर है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन किया।”

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व का अवसर प्रदान किया है, जो पुलिस की सेवा और समर्पण का सम्मान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button