ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
भिलाई

स्वच्छता वीर सम्मान से सम्मानित सूरज नर्सिंग होम के संचालक: स्वास्थ्य सेवाओं में श्रेष्ठता

भिलाई। कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। राज्यपाल ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भिलाई नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले 55 स्वच्छता वीरों सम्मानित किया|

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ,विधायक गजेंद्र यादव, विधायक राकेश सेन के हाथों सूरज नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर टोपेंद्र शुक्ला को महात्मा गांधी जी का छायाचित्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने सम्मान समरोह में शामिल सभी स्वच्छता वीरों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होने कहा कि आज का यह अवसर हमारे समाज के उन सच्चे नायकों और नायिकाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है, जिनकी निस्वार्थ सेवा और परिश्रम से हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में सफाई का महत्व बहुत अधिक है, लेकिन इसके पीछे की मेहनत को हम अक्सर नज़र अंदाज़ कर देते हैं। जो कठिन परिश्रम आप करते हैं, वह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, हमारे स्वास्थ्य और जीवन स्तर को भी बेहतर करता है। आप सब वास्तव में ‘स्वच्छता वीर’ हैं, क्योंकि आप अपनी सेवाओं से हमें स्वस्थ जीवन जीने का आधार देते हैं।

राज्यपाल ने गांधी जी के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि ‘स्वच्छता, स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है। इसी विचार को लेकर हमारा देश स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपनों को साकार करने के लिए उनकी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। श्री मोदी ने इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान जैसे कार्यक्रम से लोगों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। स्वच्छता अभियान में आप सभी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी ने इस जिम्मेदारी को जिस कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है, वह सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button