ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

निगम सामान्य सभा की अंतिम बैठक में सत्तासीन कांग्रेसी परिषद को घेरने भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति,सत्तापक्ष से पांच सालो का हिसाब मांगने का लिया निर्णय..

नगर निगम में विगत 5 वर्ष से काबिज महापौर धीरज बाकलीवाल के कार्यकाल में सत्तासीन कांग्रेसी परिषद की अंतिम सामान्य सभा बैठक में हुए घपले घोटाले विफलताओं को लेकर सत्तापक्ष को घेरने आज भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी उपस्थित होकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को निगम सामान्य सभा की बैठक में लाए गए एजेंडों पर सभी पार्षदों ने विस्तार से चर्चा करते हुए विगत 5 वर्षों में निगम हुए टैक्स वसूली में घोटाले व विभिन्न खरीदी में हुए|

घोटाले तथा बार बार होने वाले जल संकट व साफ सफाई में लचर व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को जवाब मांगने रणनीति बनाई गई बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन पाषर्दगण चंद्रशेखर नरेंद्र बंजारे चंद्रशेखर चंद्राकर काशीराम कोसरे शिवेंद्र परिहार नरेश तेजवानी मनीष साहू अजीत वैद्य ओम प्रकाश सेन चमेली साहू जयश्री जोशी लीना दिनेश देवांगन हेमा शर्मा कुमारी साहू शशि साहू पुष्पा वर्मा खिलावन मटियारा कमल देवांगन कुलेश्वर साहू जग्गी शर्मा,गुलाब वर्मा गुड्डू यादव सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

बैठक में उपस्थित भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की सत्तासीन कांग्रेस की परिषद में जनता लगातार समस्याओं से परेशान रहे है लोग 5 साल में शहर के लोग बार-बार पानी की समस्या से जूझते रहे जनता की गाढ़ी कमाई से दिए गए टैक्स के पैसे में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है और जनता को फिर राशि पटाने नोटिस दिया जा रहा है तो वही 25 अक्टूबर को आहूत बैठक में लाए गए एजेंडे में फिर गरीब जनता की जेब पर बोझ डालने की तैयारी है|

इस स्थानीय सरकार में भी कोई भी कार्य प्रामाणिक नहीं है जनता मूलभूत समस्याओं के लिए तरसती रही है और इससे बचने महापौर परिषद सामान्य सभा की बैठक भी गिनती कुछ दिन ही आयोजित कर पाए है इसलिए अंतिम सामान्य बैठक में पूरे 5 साल का हिसाब मांगने भाजपा के पार्षदगण पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे ताकि एक-एक मुद्दों पर मेयर व उनके जवाबदेह सदस्यों को घेरा जा सके इसके लिए मुद्देवार रणनीति बनाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button