ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर ने 10 हजार सदस्यों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया, कहा – हर सदस्य पार्टी की असली पूंजी

दुर्ग। सदस्यता अभियान 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों पुरई , धनोरा, उतई, डूमरडीह, कातरों, मातरो, करगाडीह, में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर घर घर पहुंचकर भाजपा के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को साझा करते हुए क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

जिससे संगठन को और मजबूती मिली। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह अभियान एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। और अपने रेफरल आईडी से दस हजार सदस्य को पूर्ण किया।

पीढ़ियों की तपस्या का है फल..
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा कि आज बीजेपी सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल बीजेपी है। हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है।

भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा को लेकर काम कर रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाने का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है। हम पिछले कुछ वर्षों का चुनाव देखें जिसमें विधानसभा हो या लोकसभा सभी में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान बेहतरीन रहा। बीजेपी का कार्यकर्ता यदि निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ मिलता है।

शासन की योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य …
जब शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है तो उनका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री राजू जंघेल, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, शुभम वर्मा, करण सेन,कन्हैया साहू, शीतला राजपूत विमला कामड़े, रूपेश पारख, फलेंद्र सिंह राजपूत, पिंटू महेंद्र चोपड़ा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button