ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

महापौर की समीक्षा बैठक: छठ पर्व पर तालाबों में रोशनी की व्यवस्था के निर्देश

रिसाली। महापौर शशि सिन्हा ने विभागवार समीक्षा की। छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तालाबों के घाट की सफाई करने और तालाब किनारे रोशन करने निर्देश दिए है। महापौर ने विभाग प्रभारी की उपस्थिति में मुख्य बाजार स्थित मार्गो को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए है। महापौर ने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर कार्यो की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि दीप पर्व के बाद छठ त्यौहार है। बड़ी संख्या में लोग डूबते और ऊगते सूरज का अर्ध देने पहुचंेगे। इसे देखते हूए तालाब के घाट और आस पास खाली जगहों की बेहतर तरीके से सफाई करे। उन्होंने नेवई डेम, हिन्द नगर तालाब और कल्याणी मंदिर तालाब, रूआबांधा तालाब पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए है। बैठक में एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, चन्द्रप्रकाश निगम, सनीर साहू, सीमा साहू, परमेश्वर देवदास आदि उपस्थित थे।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ करे कार्रवाई
महापौर ने निर्देश दिए कि कृष्णा टाॅकिज रोड में अधिकांश दुकानदार बढ़ाकर व्यापार कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुगम बनाए। महापौर परिषद के सद्स्यों ने कर संग्रहण के संबंध में भी चर्चा की और विशेष माॅनिटरिंग करने कहा। इसके अलावा महापौर परिषद के सद्स्यों ने समीक्षा बैठक में नाली पर स्लैब ढालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button