ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

श्री कृष्ण भक्ति निष्काम और निरंतर हो – श्रीमद भागवत कथा में सुश्री गोपेस्वरी देवी की उपदेश

रिसाली। दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में आयोजित श्रीमद भागबत कथा में दूसरे दिन कथाकार सुश्री गोपेस्वरी देवी( वृंदावन )ने कहा की सूत जी एवं शौनकादि ऋषियों के प्रसंग से शुरू करते हुए बताया कि इस कलयुग के जीवों के कल्याण का सबसे सरल, उत्तम और अति शीघ्र मार्ग केवल श्री मदभागबत पुराण है ।

हम सब श्री कृष्ण भक्ति से ही जीव अपने समस्त विकारों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं ।

उन्होंने यह भी बताया की श्री कृष्ण भक्ति निष्काम और निरंतर हो । आधा घंटा भगवान् में मन लगाया और बाकी समय संसार को मन दिया ऐसे कल्याण नहीं होगा ।

आंठों पहर भगवान् का चिंतन होना चाहिए ।और आगे कथा में कैसे शुकदेव जी इस संसार में प्रकट हुए और कैसे उन्हें श्री मद्भागवत पुराण कथा प्राप्त हुई ये बताया गया ।

फिर परीक्षित जी के जन्म कथा बताई गई । और कैसे परीक्षित जी को शार्प मिला और उनका शुकदेव जी से मिलन हुआ ये कथा बताई गई ।

रोजाना यह कथा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हो रहा है।आज कथा में सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button