ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
बिलासपुर

नौकरी के नाम पर नर्स ने की ठगी, 4.60 लाख रुपए की धोखाधड़ी

बिलासपुर । शहर के जिला अस्पताल में पदस्थ एक नर्स ने मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर अपनी ही नर्सिंग स्टाफ से 4.60 लाख रुपए की ठगी कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने नर्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी महिला लता पाटिल जो कि जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। साथ काम करने के कारण अस्पताल में ही पदस्थ नर्स मंजू पाटले से उसकी जान पहचान थी।

वर्ष 2022 में रायपुर टूर के दौरान मंजू पाटले ने सतीश सोनवानी नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात कराते हुए उसे मंत्रालय का अधिकारी बताया था।

बाद में इसी जान पहचान का फ ायदा उठाते हुए मंजू ने लता को झांसे में लिया और मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.60 लाख रुपए ठग लिया। लंबे समय तक नौकरी नहीं लगने पर जब लता ने मंजू से अपने पैसे वापस मांगे तो मंजू टालमटोल करने लगी।

जिससे लता को ठगी का अहसास हुआ और उसने अपने पति के साथ इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। इधर मामले में जांच करते हुए सरकंडा पुलिस ने आरोपी नर्स मंजू पाटले को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button