ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

स्वावलंबी भारत अभियान: दुर्ग में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी – अशोक राठी

दुर्ग | दुर्ग के ग्राम पोटीया कला में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत् आज 60 से अधिक महिलाओं स्वावलंबन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर मुख्य अथिति के रूप में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड

इंडस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री एवम प्रसिद्ध उधोग पति समाज सेवी अशोक राठी तथा लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवम स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, युवा व्यवसाई आशुतोष यादव शामिल हुए !

पोटियाकला के सतनाम भवन में स्वावलंबन को कैसे बढ़ाए इस अवसर पर अशोक राठी ने युवाओं से अपील करते हुए महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

अशोक राठी ने उपस्थित महिलाओं कहा की आप बनाए गए सामान की बिक्री के लिए चिंता न करे हम आपके लिए दुकानदारों से आपके बीच एक सेतु का काम करके आपके बनाए उत्पादों को बिक्री करवाने में सहयोग करेंगे।

इसी कड़ी में स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने बताया की यह पहल महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबी भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आगे चौबे ने बताया कि यह अभियान दिखाता है कि कैसे कौशल विकास और समाज का सहयोग मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया सकता है।

गौरतलब है की स्वावलंबी भारत अभियान के तहत् पोटियाकला, उरला, कुम्हारी, जोरातराई में क्रेन ऑपरेटर तथा क्रेन मेंटेनेस , सीसीटीवी कैमरा लगाने एवम सुधारने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया!

इस तारतम्य में अशोक राठी ने कहा कि युवाओं को स्वावलंबन एवं सहायता की कोई भी आवश्यकता हो तो वे निसंकोच संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button