ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
देश

G-20 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने ग्रुप फोटो में किया सबको पीछे

नईदिल्ली| ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 सम्मेलन में पहुंचे नेताओं का एक फोटोशूट कराया गया। जी20 फैमिली फोटोशूट के दौरान जो बाइडन सहित बड़े बड़े दिग्गज फोटो से गायब दिखे। इतना ही नहीं कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी भी वर्ल्‍ड लीडर्स की इस लाइनअप से गायब थे।

वर्ल्ड में भारत की अहमियत को इस समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोजिशन से पता लगाया जा सकता है। जब जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में एक फैमिली फोटो खिंचवाई गई तो पीएम ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ बिल्कुल मध्य में थे, जो सबसे फोकस प्वाइंट था।

ऐसा देखकर अमेरिका में बैठे अधिकारी तक चिंता में आ गए कि ऐसा क्या हुआ जो समिट के ग्रुप फोटो से बाइडन गायब दिखे। कुछ लोगों ने इन नेताओं की नाराजगी और विरोध को इसका कारण माना है।

अमेरिकी अधिकारियों ने इसके लिए लॉजिस्टिकल टीम पर आरोप लगाया है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने बाद में कहा, सभी नेताओं के आने से पहले ही फोटो ले ली गई थी। इसलिए कई नेता वास्तव में वहां नहीं थे। बता दें कि इस फोटोशूट में सबसे आगे की लाइन में पीएम मोदी बीचोंबीच खड़े नजर आए। उनके साथ तुर्की, ब्राजील समेत विभिन्‍न देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष थे।

बता दें कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं, पश्चिम और वैश्विक दक्षिण से मुलाकात की है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी ने सोमवार को औपचारिक बैठकें और अनौपचारिक बैठकें भी कीं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों और विदेश मंत्री जयशंकर की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल ने भारत और इटली से जुड़े अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button