ब्रेकिंग
ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
रायपुर

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद: मंदिरों से चांदी की आंखें, मुकुट और गहने चोरी

रायपुर। राजधानी में चोरों की हौसले इतने बुलंद है कि अब वे रामकुंड में कई मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने हनुमान और शिव मंदिर समेत पांच मंदिरों को निशाना बनाया. चोरों ने देव प्रतिमाओं से चांदी की आंखें, मुकुट और अन्य गहने चोरी कर लिए.

चोरी की वारदात सीसीसटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे मंदिर समिति ने आजाद चौक थाने में सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मंदिरों में चोरी को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है.

बता दें, चोरों ने न केवल गहने चुराए, बल्कि देव प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया. रामकुंड स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चांदी की आंखें उखाड़ दी गईं, जबकि शिव मंदिर से मुकुट चोरी कर लिया गया. आमा तालाब के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी चोरी की घटना हुई है.

पार्षद दीपक जायसवाल ने बताया कि यह वारदात दिनदहाड़े हुई जब मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी था. सुरक्षा के लिए मंदिरों में दिन के समय ताला नहीं लगाया जाता, जिसका चोरों ने फायदा उठाया.

घटना में किसी नशेड़ी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध को मंदिरों के आसपास घूमते और अंदर जाते हुए देखा गया है. पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button