ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
देश

लिव-इन में रह रहा था कपल, 6 साल बाद खुला ऐसा राज़ कि हर कोई हैरान!

दुनिया में हर जगह शादी को लेकर अलग-अलग रीति-रिवाज़ होते हैं| हालांकि एक चीज़ सभी जगहों पर मानी जाती है कि पति-पत्नी के बीच खून का रिश्ता नहीं होना|

हिंदू धर्म में तो जाति और गोत्र से लेकर बहुत सी अलग-अलग चीज़ें देखी जाती हैं, फिर दो लोगों की शादी होती है लेकिन आमतौर पर माना जाता है कि पति-पत्नी के बीच सीधे तौर खून का कोई रिश्ता न हो| ये सिर्फ बात नहीं होती बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक वजहें भी होती हैं|

मेडिकल साइंस भी मानता है कि इस तरह के रिश्तों में अगर बच्चे हों, तो जेनेटिक डिफेक्ट का खतरा बना रहता है| हालांकि एक जोड़े के साथ इसे लेकर धोखा हो गया| जिस दिन से लड़की की मुलाकात उसके ब्वॉयफ्रेंड से हुई थी, उसी दिन से दोनों में एक बेहतरीन बॉन्ड बन गया था|

वे एक जैसा ही सोचते थे और हद तो तब हो गई, जब लोग उन्हें देखकर कहने लगे कि उनकी सूरत भी एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती है|

सोशल मीडिया पर 30 साल की लड़की ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि वो अपने माता-पिता की गोद ली हुई बच्ची है| उसकी मुलाकात 6 साल पहले एक लड़के से हुई| उनकी मुलाकात के बाद से ही उन्हें एक-दूसरे से अच्छा कनेक्शन महसूस होने लगा|

उन्हें ज्यादा सोचना ही नहीं पड़ा और वे रिलेशनशिप में आ गए| उनका रिश्ता 6 साल से चल रहा है और वे कपल की तरह ही साथ में रहते हैं| चूंकि उनका ब्वॉयफ्रेंड भी अपने माता-पिता की गोद ली हुई संतान है, ऐसे में दोनों एक-दूसरे के परिवार से भी मिलते हैं|

उन्होंने इसी बीच डीएनए टेस्ट की किट मंगाई ताकि वो अपने परिवार के बारे में थोड़ा और जान सके| करीब एक महीने के इंतज़ार के बाद जब लड़की ने रिजल्ट देखा तो वो सदमे में चली गई| दरअसल वे कपल नहीं बल्कि सगे भाई-बहन थे| घबराई लड़की ने अब तक ये बात अपने ब्वॉयफ्रेंड या भाई को नहीं बताई है|

उसका कहना है कि उन्होंने पहले ही बच्चे नहीं पैदा करने पर सहमति जताई थी तो उनके बच्चे नहीं है| हालांकि लड़की ने बताया कि लोग पहले ही कहते थे कि वो एक जैसे दिखते हैं,|

लेकिन उन्होंने कभी इस तरह नहीं सोचा कि वो भाई-बहन भी हो सकते हैं| आखिरकार उसने ये बात जब अपने पार्टनर को बताई, तो वो भी शॉक्ड रह गया| उसने एक बार फिर से ये टेस्ट कराने के लिए कहा, ताकि ये झूठ साबित हो सके|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button