ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
देश

विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली – प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है.उनकी उम्र 73 साल थी. अमेरिका के सन फ्रांसिस्को में उन्होंने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके मित्र राकेश चौरसिया ने इस संबंध में जानकारी दी है

तबला वादक जाकिर हुसैन के बारे में जानिए विस्तार से

तबला के माध्यम से संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन को देश दुनिया में बहुत सम्मान मिला. पांच बार उन्हें ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया. एक साथ उन्हें तीन ग्रैमी अवार्ड मिला था. महान तबला वादक उस्ताद अल्ला रखा के वे बड़े बेटे थे.

अपने पिता के पद चोन पर चलते हुए 12 साल की उम्र से ही उन्होंने कहा तबला वादन शुरू किया था. कई फिल्मों में भी उनके तबला वादन को सुनने का मौका मिला. 1988 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. 2023 में उन्हें पद्म विभूषण का सम्मान मिला था*

* तबला वादक जाकिर हुसैन को हर्ट से संबंधित समस्या उत्पन्न हुई थी *
प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तबला वादक जाकिर हुसैन को हार्ट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हुई थी.

उसके बाद उनके परिवार वालों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. उनके निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button