ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

राजधानी में 20 रुपए में भरपेट भोजन, हजारों लोगों की भूख हो रही है शांत

रायपुर। महंगाई के इस दौर में राजधानी रायपुर में काम दाम में भोजन कर सकते हैं। भोजन की क्वालिटी भी अच्छी है। बताया जाता है कि यहां वर्ग के लोग खाने के लिए आते हैं।

खास बात यह है इसे एक मंदिर द्वारा संचालित किया जाता है। रायुपर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में अन्न प्रसादम् केंद्र नामक भोजनालय है। जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बन गया है।

बता दें इस भोजनालय में मात्र 20 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा मंदिर समिति द्वारा एक नो-प्रॉफिट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य समाज सेवा और धर्मार्थ कार्य है। भोजनालय में बिना लहसुन-प्याज की सब्जी, दाल, चावल और रोटी परोसी जाती है।

कर्मचारी नीतीश कुमार साहू ने बताया कि खाना बनाने के लिए बाहर से प्रशिक्षित रसोइए बुलवाए गए हैं। यहां लगी रोटी मशीन हर मिनट सैकड़ों रोटियां तैयार करती है। भोजनालय दिन में दो समय खुलता है।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक। यहां एक बार में 400 से 500 लोग भोजन कर सकते हैं और दिनभर में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों को भोजन परोसा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button