ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
बालोद

भाजपा कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है रानी गौर, महिला आरक्षण सीट तय होने के बाद अध्यक्ष की दावेदारी करेंगी रानी

बालोद। बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला आरक्षण होने के बाद दावेदार महिलाओं के चेहरे एक एक कर उभरने लगे हैं। राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम भी सामने आने लगे हैं।

बालोद नगर के जवाहरपारा की रहने वाली रानी मनोज गौर भी अध्यक्ष की रेस में अपनी दावेदारी पेश करने वाली है जिसको लेकर उन्होंने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

रानी मनोज गौर बालोद जिले के हिंदू महासभा को महिला जिलाध्यक्ष है। इसके अलावा वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर अपने मेहनत के बल बूते पर 1287 वोट बटोरने में कामयाब रही थी।

बगैर राजनीतिक संगठन के अपने चेहरे पर निर्दलीय चुनाव लड़कर एक हजार से अधिक वोट बटोरना चर्चा का विषय बना हुआ था।

रानी मनोज गौर हिंदू महासभा के महिला जिलाध्यक्ष होने संगठन के साथ लोगों में भी अच्छी पकड़ है। समाज से जुड़े जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहकर उनकी मदद करने से रानी गौर की छवि मजबूत है।

यही वजह है कि इस बार बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लडने का निर्णय रानी मनोज गौर ने लिया है।

रानी गौर का यह फैसला भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण पर भी असर डाल सकता है।

रानी गौर का मानना है कि पूर्व में निर्वाचित बालोद नगर पालिका अध्यक्ष जनता के हितों को नकारा है और विकास कार्यों को करने नाकाम रही है।

वह जनता के हितों पर कार्य करने के लिए अध्यक्ष चुनाव लडना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button