ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
रायपुर

20 जनवरी से आचार संहिता लागू, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में होंगे अहम फैसले

रायपुर: रायपुर में 20 जनवरी से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने की संभावना है। इससे पहले, 17 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में संभावित फैसलों की सूची में कुछ प्रमुख मुद्दे शामिल हैं:

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया

गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए कम दाम में सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना

मजदूरों को 10 हजार रुपये सालाना देने की योजना की घोषणा

बजट सत्र और आगामी चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा

राज्य सरकार ने 24 फरवरी से 21 मार्च तक आगामी बजट सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विधानसभा को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस सत्र में राज्य का अगला बजट पेश किया जाएगा, जो मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

इन फैसलों से प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर गरीब और मजदूर वर्ग के लिए यह योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button