ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
देश

ग्लोबल फायरपावर 2025 रैंकिंग: भारत चौथे स्थान पर, पाकिस्तान को करारा झटका

नईदिल्ली । ग्लोबल फायरपावर ने साल 2025 की नई लिस्ट जारी कर दी है. ग्लोबल फायरपावर एक संस्था है, जो दुनिया भर के देशों की सैन्य शक्ति के आधार पर उनकी रैंकिंग तय करती है.

लिस्ट में विश्व के सभी देशों की रैकिंग बताई जाती है. इस बार की रैंकिंग ने पाकिस्तान को हिला दिया है.

ग्लोबल फायरपावर की ताजा रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है. यानी भारत की सैन्य शक्ति दुनिया भर में चौथे नंबर पर है. साल 2025 की तरह ही भारत 2024 में भी दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति थी.

हालांकि, पाकिस्तान पिछली बार के मुकाबले इस बार और नीचे गिर गया है. लिस्ट में हर बार की तरह ही अमेरिका नंबर एक पर है. दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे नंबर पर चीन काबिज है.

ग्लोबल फायरवार इंडेक्स 60 मानकों के आधार पर सेनाओं की ताकत का मूल्यांकन करता है. जैसे- सैन्य इकाइयां, लॉजिस्टिक्स, वित्तीय स्थिति, तकनीकी विकास और भौगौलिक स्थिति आदि मानक शामिल हैं.

2025 की टॉप-10 सैन्य शक्तियां
अमेरिका: पावर इंडेक्स स्कोर 0.0744
रूस: पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788
चीन: पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है
भारत: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184
दक्षिण कोरिया: पावर इडेक्स स्कोर 0.1656
यूके: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1785
फ्रांस: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1878
जापान: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1839
तुर्की: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1902
इटली: पावर इंडेक्स स्कोर 0.2164

भारत का पड़ोसी देश और आतंकवाद का सरपरस्त देश पाकिस्तान 2024 में फायपावर रैंकिंग में नौवें नंबर पर था.

हालांकि, इस बार लिस्ट ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है. पाकिस्तान 2025 में नौवें से फिसलर 12वें स्थान पर आ गया है. लिस्ट सैन्य शक्ति में पाकिस्तान की गिरावट दर्शाती है.

पाकिस्तान की सैन्य स्थिति और रक्षा आधुनिकीकरण में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से पाकिस्तान का बेड़ा गर्क हो गया है. बता दें, लिस्ट में सबसे नीचे भूटान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button