ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
भिलाई

इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में प्रेम साहू के कबाड़ी अड्डे पर पुलिस का छापा, अवैध रूप से वाहन काटने का मामला सामने

भिलाई  | भिलाई नगर के इंजीनियरिंग पार्क हथखोज क्षेत्र में ललित कबाड़ी के बेटे प्रेम साहू के अड्डे पर पुलिस ने रात में छापा मारा।

इस छापेमारी में अवैध रूप से भारी वाहनों की कटिंग की शिकायत के बाद छावनी CSP हरीश पाटिल के नेतृत्व में चार थानों की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि प्रेम साहू का यार्ड बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बड़े वाहनों की कटिंग और डिस्मेंटलिंग कर रहा था।

पुलिस ने फैक्ट्री से छह इंजन, 27 चक्के, 28 डिस्क, एक टैंकर, एक हाईवा और अन्य कबाड़ बरामद किया। इसके अलावा, चार गाड़ियां और चार केबिन भी जप्त किए गए।

इस दौरान पुलिस ने प्रेम साहू को हिरासत में लिया और यार्ड को सील कर दिया।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी और इस प्रकार का कार्य बिना आरटीओ प्रमाण पत्र के करना कानूनन अपराध है।

छत्तीसगढ़ में इस तरह का कार्य केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा किया जा सकता है।

इस छापे के बाद यह सामने आया कि स्थानीय पुलिस की मदद से कबाड़ी का यह धंधा शहर में फल-फूल रहा था,

और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बावजूद संबंधित थाने के अधिकारी अवैध वसूली करके इसे संरक्षण दे रहे थे।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button