ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

कूटरचित दस्तावेज से जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तथाकथित जीजा-साली भी गिरफ्त में

स्मृतिनगर | स्मृतिनगर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से एक ही जमीन को 7 लोगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अपने कृत्य के माध्यम से लोगों को धोखा दे रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला इस प्रकार है कि साधना देवी और एस. देवी, निवासी भिलाई ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम कोहका स्थित जमीन (खसरा नं. 3310/06,07) को कन्हैया शर्मा और उसके साथी ने धोखाधड़ी से अपने स्वयं के और अन्य महिला को साधना देवी एवं एस. देवी बना कर बेच दिया था।

आरोपी ने उक्त जमीन को मती संतोष खण्डूजा के पास बिक्री कर दिया था। इस पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 572/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक  सत्यप्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी सुपेला  राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपीयों की तलाश शुरू की गई। इस दिशा में उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंह संधू और उनकी टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, जिसमें आरोपी कन्हैया शर्मा और साधना देवी के फरार होने की जानकारी प्राप्त हुई।

हालांकि, टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी कन्हैया शर्मा और रजनी रत्नम को उनके मायके, अहिवारा वार्ड 06 थाना नंदिनी नगर में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी भूमिका स्वीकार की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस सफलता में उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंह संधू, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला और महिला आरक्षक मीरा वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

  • आरोपियों के नाम और गिरफ्तारी:
  • कन्हैया शर्मा (उम्र 67 वर्ष)
  • रजनी रत्नम (उम्र 59 वर्ष)

यह कार्यवाही पुलिस की सतर्कता और तत्परता का प्रमाण है, जिसने गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button