ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव

दुर्ग |  जिले के धमधा तहसील के अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में आज 1009वीं कर्मा जयंती  महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तहसील साहू संघ धमधा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  साव ने सभी को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्हांेने कहा कि साहू समाज की विशेषता मेहनत की कमाई और ईमानदारी है। इसी के बल पर आज समाज आगे बढ़ रहा है। आज साहू समाज अपने मेहनत ईमानदारी से समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि साहू कुल के बेटा देश का नेतृत्व कर रहा है। जिसके नेतृत्व में देश मे गांव, गरीब और किसान के विकास के साथ हर क्षेत्र गौरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर तहसील मुख्यालय धमधा मंे साहू समाज भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। समारोह को पूर्व गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा  दीपेश साहू, प्रदेश तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष  जितेंद्र साहू, हस्त शिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष  दीपक साहू और साहू समाज दुर्ग के जिला अध्यक्ष  नंदलाल साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ग्राम के पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button