ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
दुर्ग

दुर्ग में तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम ने की सख्त कार्रवाई

दुर्ग | नगर निगम दुर्ग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का आज तीसरा दिन रहा। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम की टीम ने आज भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।

इंदिरा मार्केट क्षेत्र, हटरी बाजार लाइन, अनाज लाइन, पटवा लाइन, चंडी मंदिर क्षेत्र और प्रेस के पास बनी दुकानों के ऊपर लगाए गए टीन शेड और त्रिपाल को निगम की टीम ने हटाया। इसके साथ ही नया पारा चौक में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

निगम ने सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ समान जब्ती की कार्रवाई की। बाजार में लाउडस्पीकर के माध्यम से बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने व्यापारियों से अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की, जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया।

निगम ने चेतावनी दी है कि कल से समान जब्ती की कार्रवाई और अधिक सख्त की जाएगी, जिसमें किसी को भी सुनवाई का मौका नहीं मिलेगा।

कार्रवाई के दौरान बाजार अधिकारी शुभम गोइर, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव समेत निगम की पूरी टीम मौजूद रही। साथ ही, कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान आगामी दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button