ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
सरगुजा

5 महीने की गर्भवती प्रेमिका को जबरन अबॉर्शन की गोली खिलाई, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में मौत, आरोपी प्रेमी फरार

सरगुजा। सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच महीने की गर्भवती युवती को उसके प्रेमी ने जबरन गर्भपात की गोली खिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मृतिका की पहचान प्रिया पावले (22 वर्ष) निवासी मायापुर के रूप में हुई है। प्रिया का पिछले पांच वर्षों से मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था। जानकारी के अनुसार, 11 मई को प्रिया अपने प्रेमी गोलू विश्वकर्मा, उसकी मामा मनोज विश्वकर्मा और अपनी छोटी बहन के साथ अस्पताल गई थी। वहीं, गोलू ने उसे अबॉर्शन की दवा खिलाई। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई और उसे तेज पेट दर्द होने लगा।

गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा ने आनन-फानन में प्रिया को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख दोनों अस्पताल से फरार हो गए। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने पूछताछ की तो पता चला कि युवती ने अबॉर्शन की गोली खाई थी। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार शाम को प्रिया की मौत हो गई।

प्रिया की मां मीना पावले ने आरोप लगाया है कि युवक शादी से इनकार कर रहा था और बच्चा भी नहीं रखना चाहता था। जबरन मारपीट कर उसकी बेटी को अबॉर्शन की गोली खिलाई गई, जिससे उसकी जान चली गई। प्रिया के पिता दिनेश पावले की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। परिवार को प्रिया के अफेयर के बारे में जानकारी थी और वह अक्सर गोलू के साथ फोटो अपने मोबाइल स्टेटस पर भी डालती थी।

सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मृतिका की मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button