ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
खैरागढ़

मानसिक प्रताड़ना से टूटकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की महिला CHO ने की आत्महत्या, मासूम से छिना मां का साया”

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जंगलपुर में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) आरती यादव ने अफसरों की मानसिक प्रताड़ना और लगातार उपेक्षा से टूटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर गई है।

आरती यादव एक वर्ष की मासूम बच्ची की मां थी। महज एक महीने पहले उसने अपने पति को सड़क दुर्घटना में खोया, जिसके बाद उसने छुट्टी की मांग की, पर अफसरशाही ने उसे नज़रअंदाज़ कर दिया। दुर्ग से दूर जंगलपुर में अकेली रहकर वह स्वास्थ्य सेवाएँ देती रही। न सहकर्मी, न सहयोग—सिर्फ जिम्मेदारियों का पहाड़ उसके कंधों पर था।

पति की मृत्यु के बाद केंद्र बंद रहने पर भी उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ। आर्थिक संकट ने उसकी पीड़ा और बढ़ा दी। एक महीने का वेतन, तीन महीने का कार्य आधारित भुगतान और केंद्र के लिए फंड रोक दिया गया।

स्थानांतरण के अनुरोधों को लगातार अनदेखा किया गया। हाल ही में जारी कार्यदायित्व (TOR) ने उस पर चार लोगों का काम अकेले करने का दबाव डाल दिया। दो-तीन दिन पहले वेतन कटौती की धमकी ने उसकी रही-सही उम्मीदें भी छीन लीं। आखिरकार, इस मानसिक और आर्थिक शोषण से टूटकर आरती यादव ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर संविदा कर्मचारियों के शोषण, मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी और प्रशासनिक क्रूरता को उजागर कर दिया है। अब आरती की मासूम बच्ची के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button