तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई: रायपुर, बालोद और राजनांदगांव के 10 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी।कुरूद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रायपुर, बालोद, राजनांदगांव और धमतरी जिलों के 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ग्राम बोदाछापर के खार में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹1,38,900 नकद और ताश की 52 पत्तियाँ बरामद की हैं।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कुरूद ने टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। सभी आरोपियों को घटनास्थल से पकड़ा गया और उनके कब्जे से जुए में इस्तेमाल की गई नकदी व ताश की गड्डी गवाहों के समक्ष जब्त की गई।
जुआरियों के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 129/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
दूज लाल डहरिया (50) – सिवनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर
प्रीतम कुमार साहू (25) – चर्रा, थाना कुरूद, जिला धमतरी
गोपेश कुमार निर्मलकर (44) – अर्जुदा, जिला बालोद
पूर्वेश चंद्राकर (25) – दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
सुरेश पंसारी (59) – बनियापारा, जिला धमतरी
गेंद लाल साहू (30) – बरगाही, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव
वासुदेव ढीमर (30) – काकेतरा, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव
गज्जू उर्फ गजेन्द्र साहू (28) – मोंगरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी
राजेश कुमार देवांगन (40) – चर्रा, थाना कुरूद, जिला धमतरी
सुरेन्द्र साहू (46) – मोंगरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी
पुलिस की यह कार्रवाई जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है। थाना कुरूद द्वारा आगे की जांच जारी है।













