ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

भारत ने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश, बलूचिस्तान पर लगाए आरोपों को नकारा

नई दिल्ली | पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान के खुजदार में हुए विस्फोट के लिए भारत पर लगाए गए आरोपों को विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। बुधवार को जारी एक बयान में भारत ने इसे “आधारहीन और भ्रामक” करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार,

“खुजदार में हुई घटना के लिए भारत पर आरोप लगाया जा रहा है। भारत सरकार इस बेबुनियाद आरोप का कड़ा खंडन करती है और इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है। पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है, जो अक्सर भारत पर आरोप मढ़कर अपने पाप छिपाने का प्रयास करता है। लेकिन यह प्रयास अब विफल होने वाला है।”

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर हमला

बलूचिस्तान के खुजदार जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस पर विस्फोट किया गया, जिसमें तीन बच्चे और दो वयस्क मारे गए, जबकि 38 से अधिक लोग घायल हुए। पाकिस्तान ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर भारत को जिम्मेदार ठहराया, हालांकि अब तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। संदेह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पर जताया जा रहा है, जिसने पूर्व में भी ऐसे हमले किए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकाने तबाह कर दिए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की सेना ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनका भारत ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान का झूठ उजागर करेगा भारत

भारत सरकार ने पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही झूठी प्रचार मुहिम को बेनकाब करने के लिए सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, जो विभिन्न देशों का दौरा कर सबूतों सहित पाकिस्तान को हुए नुकसान की जानकारी साझा करेगा और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी सच्चाई उजागर करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button