ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
बिलासपुर

गुटखा थूकने गेट खोला, 100 की रफ्तार में बेकाबू इनोवा पलटी — युवा व्यवसायी की मौत, दो घायल

बिलासपुर :- हाईकोर्ट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चकरभाठा निवासी 31 वर्षीय युवा व्यवसायी जैकी गेही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जैकी गेही की चकरभाठा में कपड़ों की दुकान है और वह पार्टी करने के बाद घर लौटने के लिए अपने दोस्त आकाश चंदानी को फोन कर बुलाया। आकाश अपने मित्र पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा।

रात के सन्नाटे में एनएच पर इनोवा 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। हाईकोर्ट के पास स्थित गुरुनानक ढाबा के करीब पहुंचने पर ड्राइवर आकाश ने गुटखा थूकने के लिए चलते वाहन का दरवाजा खोल दिया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी खा गई।

हादसे के समय जैकी पिछली सीट पर बैठा था। कार के पलटने के दौरान खुला हुआ दरवाजा दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जैकी कार से बाहर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाश और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाश को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button