भिलाई से बड़ी खबर: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह से थाने में पूछताछ, पुलिस ने दी पुष्टि – खुलासे का इंतजार

भिलाई नगर | पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति नगर निवासी बृजमोहन सिंह को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि की है कि उनसे पूछताछ जारी है और कुछ समय बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बृजमोहन सिंह विगत चार दशकों से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं। वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व में वे साडा उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन दुर्ग पुलिस ने यह जरूर स्वीकार किया है कि उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, और लोग मामले की सच्चाई जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।














