ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
रायपुर

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश और वज्रपात का खतरा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में आगामी तीन दिनों बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन प्रभावित किया है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा।

वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि लद्दाख और कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे छत्तीसगढ़ में हवाओं के पैटर्न में बदलाव हो रहा है। इसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है।

राजधानी रायपुर का मौसम
आज रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रह सकता है।

सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेष रूप से वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं। आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तन से राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक गर्मी से सतर्क रहना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button