ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

शंकर नगर में 43 लाख से नाले निर्माण कार्य,गुणवत्ता एवं पानी के समुचित बहाव हेतु नाला के स्लोप मेन्टेन्स पर विशेष ध्यान दें:महापौर

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर निर्माणधीन नाले का निरीक्षण करने महापौर  अलका बाघमार पहुँची। बुधवार सुबह महापौर अलका बाघमार द्वारा बाज़र एवं राजस्व प्रभारी व पार्षद शेखर चन्द्राकर एवं टीम सहित वार्ड नागरिको के साथ शंकर नगर सुभाष स्कूल के पीछे से लेकर गजानंद मंदिर चौक तक 43 लाख की लागत से निर्मित की जा रही नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।

आपको बता दे कि हर शंकर नगर क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी नही होने के कारण महापौर  बाघमार व राजस्व प्रभारी चन्द्राकर के निर्देश पर निर्मित नाला निर्माण का बहाव अन्य नाला की तरफ जोड़ा गया है।

ताकि बारिश के बहते पानी का बहाव बेहतर हो सके। तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं पानी के समुचित बहाव हेतु नाली के स्लोप मेंनटेन पर विशेष ध्यान दें।

उन्होने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री एवं काम में लगी मशीनों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित न हों, इस हेतु निर्माण सामग्री व मशीनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से रखें।

इस समय उन्होने नाला निर्माण कार्य का सघन रूप से निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि नाला निर्माण हो जाने के पश्चात पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो, इस हेतु स्लोप मेंनटेन करते हुए कार्य को संपादित कराएं।महापौर द्वारा ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुये निर्देश दिया कि व्यवस्थित ढंग से निर्माण कार्य करवाएं।

महापौर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को साफ कहा- गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,और निर्माण कार्य को तय सीमा के अंदर किये जाने के सख्त निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button