ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

100 से ज्यादा मकानों को तोड़ने के नोटिस से भड़के लोग, देर रात किया कलेक्टर बंगले का घेराव

रायगढ़। शहर के जेलपारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर शुक्रवार देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। नगर निगम की ओर से 100 से अधिक घरों को तोड़ने का नोटिस मिलने से नाराज लोगों ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन उजाड़ने की कोशिश की जा रही है, जबकि वे वर्षों से यहां निवासरत हैं। उनका कहना है कि मरीन ड्राइव परियोजना के नाम पर उनके आशियानों को छीनने की कोशिश हो रही है।

बताया जा रहा है कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नया शनि मंदिर से लेकर जेलपारा होते हुए छठ पूजा स्थल (जूट मिल के पीछे) तक मरीन ड्राइव निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी जद में करीब 100 घर आ रहे हैं। इसी को लेकर नगर निगम ने हाल ही में तोड़फोड़ के नोटिस जारी किए, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

जैसे ही बड़ी संख्या में लोग देर रात कलेक्टर बंगले की ओर बढ़े, पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

वहीं, रायगढ़ SDM महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से संवाद कर स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और हर पहलू पर विचार करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button