भिलाई
थाना छावनी द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए नशे के दुष्परिणाम

भिलाई | थाना छावनी अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुभाष चौक कैम्प 01 भिलाई मे उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय थाना प्रभारी थाना छावनी के द्वारा शिक्षक , छात्र –छात्राओ को नशा से संबंधित होने वाले नुकसान के बारे मे बताया जाकर जागरूक किया गया।
नशा के कारण कई तरह के अपराध घटति करता है । नशा पान करने वाला व्यक्ति के कारण परिवारजन का मानसिक व आर्थिक प्रताडना होती है।
नशे का अवैध व्यापार होने पर भी थाना को सूचित किये जाने हिदायत दी गई। जागरूकता कार्यक्रम मे स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य शिक्षक तथा बालक बालिकाए उपस्थित थी














